R.O. No. : 13766/182
छत्तीसगढ़

कारली हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवाई

दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवाई

प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के दंतेवाड़ा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कारली हेलीपैड आगमन के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान एंटी लैंड माईन व्हीकल का अवलोकन किया,साथ ही दन्तेश्वरी फाईटर्स के महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दन्तेश्वरी फायटर के तृतीय लिंग जवान रानी मंडल से हाथ मिलाया। कमान इस मौके पर विधायक श्री चैतराम अटामी,विधायक चित्रकोट  विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर  श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी., आयुक्त जनसम्पर्क  मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक  गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।

News Desk

शताब्दी टाइम्स - छत्तीसगढ़ का प्रथम ऑनलाइन अख़बार (Since 2007)
Back to top button