R.O. No. : 13783/200
छत्तीसगढ़धर्म और आस्थाधार्मिक त्योहारधार्मिक स्थलराजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार और कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रूद्रामहाभिषेक हवन में हुए शामिल, प्रदेशवासियों के सुख-शांति-समृद्धि की कामना की

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा सावन मास पर आयोजित रूद्रामहाभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का ऊं नमः शिवाय, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की

पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की

 

News Desk

शताब्दी टाइम्स - छत्तीसगढ़ का प्रथम ऑनलाइन अख़बार (Since 2007)
Back to top button