R.O. No. : 13766/182
छत्तीसगढ़समाचार

CM साय कैबिनेट के साथ महाकुंभ के लिए हुए रवाना: त्रिवेणी संगम पर लगाएंगे डुबकी, श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रिमंडल, सांसद और विधायकों के साथ प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हो गए। सभी नेता सुबह 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान और पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ पवेलियन में श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। शाम 6 बजे सभी मंत्री, सांसद और विधायक रायपुर लौटेंगे। इस यात्रा में विधानसभाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरकार के मंत्री, भाजपा विधायक समेत कांग्रेस के सात विधायक भी शामिल हैं।

विशेष विमान की व्यवस्था
इस दौरे के लिए 180 सीटर विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। पूरे कार्यक्रम का समन्वय डॉ. रमन सिंह कर रहे हैं। नेताओं के परिवार के एक सदस्य को भी यात्रा की अनुमति दी गई है। इस दौरे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी हो रही हैं।

कांग्रेस के सात विधायक भी होंगे शामिल
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री साय से चर्चा कर कांग्रेस विधायकों को जाने की अनुमति दी। इसके बाद राघवेंद्र कुमार सिंह और बालेश्वर साहू सहित कांग्रेस के सात विधायक महाकुंभ जाने के लिए तैयार हुए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि जो विधायक जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, इस पर कोई रोक नहीं है।

News Desk

शताब्दी टाइम्स - छत्तीसगढ़ का प्रथम ऑनलाइन अख़बार (Since 2007)
Back to top button