CM Today Schedule: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, जानें पूरा दिन का प्लान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के कारण पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। दोपहर से लेकर शाम तक उनके कई आधिकारिक और सामाजिक कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनमें सम्मेलन, होली मिलन और रंगपंचमी उत्सव शामिल हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 2:30 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे राज्य स्तरीय बिहान लखपति दीदी सम्मेलन 2026 में भाग लेंगे और महिलाओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चलेगा।
सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे स्टेडियम से निकलकर 3:40 बजे वापस अपने निवास पहुंचेंगे।
शाम के समय मुख्यमंत्री फिर से कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए 5:25 बजे निवास से निकलेंगे और 5:30 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। यहां वे होली मिलन समारोह में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 6:15 बजे भाजपा कार्यालय से रवाना होकर 6:30 बजे सोनकर बाड़ी पहुंचेंगे, जहां वे रंगपंचमी उत्सव में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 7:15 बजे वहां से प्रस्थान कर 7:30 बजे अपने निवास लौटेंगे। राजधानी में आयोजित इन कार्यक्रमों में शामिल होकर मुख्यमंत्री विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।





