R.O. No. : 13843/118
छत्तीसगढ़

मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका छतीसगढ़ पहुँचे, मुख्यमंत्री श्री साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। नए राज्यपाल रमेन डेका आज शाम रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट में  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। बता दें कि मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को सबेरे 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया गया। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी मनोनीत राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। स्टेट हेंगर पर मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

राजधानी रायपुर के स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

News Desk

शताब्दी टाइम्स - छत्तीसगढ़ का प्रथम ऑनलाइन अख़बार (Since 2007)
Back to top button