छत्तीसगढ़समाचार

hbd_विष्णु_भइया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पीएम मोदी, अमित शाह समेत दिग्गज नेताओं ने दी जन्म दिन की

  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के  जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने  राज्य के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर पोस्ट करते हुए लिखा-

‘छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने में मुख्यमंत्री साय की भूमिका सराहनीय है और उनके प्रयासों का लोगों के जीवन पर सकारात्मक एवं परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के संदेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ योगदान देता रहेगा।

https://x.com/vishnudsai/status/2025059293003952281?s=20

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव  साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मां दंतेश्वरी से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

गृह मंत्री के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री साय ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण प्रदेश का वनांचल आज भयमुक्त होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कर स्थायी शांति स्थापित करने के संकल्प को दोहराया।

वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।  वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्म दिन की शुभकामनाएं.

https://x.com/NitinNabin/status/2025062652775739740?s=20

R.O. No. : 13538/ 53
Back to top button