छत्तीसगढ़

बस्तर से राजधानी तक विकास की लाइन: छत्तीसगढ़ में रेलवे को मिली नई रफ्तार, सीएम विष्णु देव साय ने जताया केंद्र सरकार का आभार

छत्तीसगढ़ को मिली 7,470 करोड़ रेलवे बजट की सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के सशक्त विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹7,470 करोड़ का ऐतिहासिक बजट प्रावधान किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से राज्य में रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

IMG 20260202 222748
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वर्ष 2009–14 के दौरान जहाँ रेलवे के लिए वार्षिक औसत बजट मात्र ₹311 करोड़ था, वहीं वर्ष 2026–27 में यह बढ़कर ₹7,470 करोड़ हो गया है, जो लगभग 24 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में ₹51,080 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं, जिनमें नए रेल ट्रैक का निर्माण, रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

https://x.com/i/status/2018315227184685284

उन्होंने कहा कि सुदूर वनांचल बस्तर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला रावघाट–जगदलपुर रेल प्रोजेक्ट केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम है। इस परियोजना के प्रारंभ होने से बस्तर के जनजातीय समाज को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही परमलकसा–खरसिया रेल कॉरिडोर और नए फ्रेट कॉरिडोर को भी स्वीकृति दी गई है, जिससे भविष्य में राज्य में यात्री रेल सेवाओं की संख्या लगभग दोगुनी होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इनमें डोंगरगढ़ (फेज-I), अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई और उरकुरा जैसे स्टेशन पूर्ण हो चुके हैं। इसके अलावा राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस की 2 जोड़ी और अमृत भारत एक्सप्रेस की 1 जोड़ी सेवाएँ यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सुविधाएँ उपलब्ध करा रही हैं।
रेल विकास में अग्रणी बन रहा छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक राज्य में लगभग 1,200 किलोमीटर नए रेल ट्रैक का निर्माण, 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, 170 फ्लाईओवर एवं अंडरपास का निर्माण तथा ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों की स्थापना की गई है। इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ रेलवे विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि यह विकास केवल रेलवे तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन, उद्योग, रोजगार और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इन दूरदर्शी और युगांतकारी पहलों के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

R.O. No. : 13538/ 53
Back to top button