महिला सेल कबीरधाम द्वारा कन्या शिक्षा परिसर में अभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित

News Desk
2 Min Read

महाराजपुर। महिला सेल कबीरधाम ने आज कन्या शिक्षा परिसर विधालय भवन महाराजपुर में एक महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नये कानूनी प्रावधानों और अपराधों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, पुष्पेन्द्र बघेल, और उप पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह परिहार के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का संचालन किया गया।

WhatsApp Image 2024 09 13 at 5.46.39 PMकार्यक्रम में सउनि विजया कैवर्त ने उपस्थित छात्राओं को नवीनतम कानूनी प्रावधानों और अपराध कानूनों की मुख्य विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम, पोक्सो एक्ट, दहेज प्रथा, छेड़छाड़, यातायात नियमों का पालन, और गुड टच बैड टच जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

WhatsApp Image 2024 09 13 at 5.46.40 PM 1इसके अतिरिक्त, स्कूल की शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति एप के बारे में बताया गया और इसे डाउनलोड भी कराया गया, ताकि वे महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान कर सकें।

WhatsApp Image 2024 09 13 at 5.46.40 PM 2

कार्यक्रम में महिला सेल कबीरधाम के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं। इसमें सउनि विजया कैवर्त, आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, महिला आरक्षक रजनी टोप्पो, रुक्मणी मेंरावी, रीना शर्मा, और अन्य शिक्षिकाएँ जैसे मधु सिंह, पूजा ठाकुर, अल्का मिश्रा, स्वाती यदु, आर के उइके, पी एल सोनवानी, और अजय साहू शामिल थे।

 

Share This Article
Follow:
शताब्दी टाइम्स - छत्तीसगढ़ का प्रथम ऑनलाइन अख़बार (Since 2007)