छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, भाजपा ने संभागीय संयोजक किए नियुक्त

News Desk
1 Min Read

रायपुर। राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि, चुनाव की तारीखों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने की तिथि पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

चुनावी माहौल गर्माते ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा ने चुनाव संचालन के लिए सक्रियता बढ़ाते हुए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसके बाद आज पार्टी ने विभिन्न संभागों के संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी।

भाजपा ने चार प्रमुख संभागों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है:

  • रायपुर संभाग: सांसद रूप कुमारी चौधरी
  • बस्तर संभाग: विधायक विक्रम उसेंडी
  • दुर्ग संभाग: सांसद संतोष पांडे
  • बिलासपुर संभाग: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

चुनावों को लेकर भाजपा के साथ अन्य राजनीतिक दल भी अपनी रणनीतियां तैयार कर रहे हैं। चुनावी तारीखों की घोषणा होते ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले ही पार्टियां संगठन और जनसंपर्क के कार्यों को तेज कर रही हैं।

Share This Article
Follow:
शताब्दी टाइम्स - छत्तीसगढ़ का प्रथम ऑनलाइन अख़बार (Since 2007)