R.O. No. : 13783/200
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

किरण देव सिंह होंगे छत्तीसगढ़ BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। किरण सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किरण सिंहदेव ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसमें सिर्फ किरण सिंहदेव का नामांकन प्राप्त हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष के पद की घोषणा कल औपचारिक रूप से की जाएगी। किरण सिंहदेव के नामांकन के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

गौरतलब है कि अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद 21 दिसंबर 2023 को बीजेपी ने किरण सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब आधिकारिक घोषणा के साथ वह इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय प्रतिनिधि पद के लिए भी 27 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नए नेतृत्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

 

News Desk

शताब्दी टाइम्स - छत्तीसगढ़ का प्रथम ऑनलाइन अख़बार (Since 2007)
Back to top button