R.O. No. : 13783/200
छत्तीसगढ़राजनीति और सामुदायिक कार्यक्रमसमाचार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा को किया संबोधित, कहा – उत्तम हो ओड़िशा, हम सबका संकल्प

रायपुर/नुआपाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में चुनाव प्रचार में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तम ओड़िशा विकसित हो, यह हम सबने संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है जिसके हम सब साक्षी हैं। श्री साय ने कहा किओड़िशा और छत्तीसगढ़ का नाता हमेशा मजबूत रहा है। हमारी संस्कृति एक जैसी है। हम सब पर भगवान जगन्नाथ का भरपूर आशीर्वाद है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इससे पहले ओड़िशा में बीजेडी की सरकार थी, तब यहाँ का विकास थम गया था और सबके मन में एक ही प्रश्न था कि यहाँ के मुख्यमंत्री नवीन बाबू थे या पांडियन? यह बात किसी से छिपी नहीं है। श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन मांझी के नेतृत्व में ओड़िशा विकास के पथ पर गतिमान है। हम सब एक साथ मिलकर सबके विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमेशा भाजपा ने जनजातीय समाज का सम्मान किया है, इसी कारण आज देश की सर्वोच्च पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का दायित्व निर्वहन कर रही हैं और इसी समाज का बेटा होने के नाते मुख्यमंत्री मोहन मांझी व मैं स्वयं आपकी सेवा में कार्यरत हैं। इसके साथ ही मांझी कैबिनेट में 4 जनजाति समाज के विधायकों को शामिल किया गया है। श्री साय ने कहा कि नुआपाड़ा के विकास के लिए मांझी सरकार बेहतर कार्य कर रही है अब तक इस जिले को 1101 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। 8 सौ करोड़ रुपए जल परियोजना पर व्यय किए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ओड़िशा तथा छत्तीसगढ़, दोनों ही राज्यों में डबल इंजन की सरकार है और हर वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना है और ओड़िशा में सुभद्रा योजना के तहत हर महिला को आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की सरकार संयुक्त कार्रवाई कर रही है। यही कारण है कि आज हम नक्सलवाद मुक्त होने की दिशा में जुटे है। श्री साय ने कहा कि पूर्व वरिष्ठ विधायक स्व. राजेन्द्र धोलकिया के पुत्र जय धोलकिया को समर्थन देकर उत्तम ओड़िशा के संकल्प को पूरा करना है।

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ओड़िशा सह प्रभारी लता उसेंडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बसंत पंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, विधायक पुरंदर मिश्रा, रोहित साहू मौजूद थे।

Editorial Desk

शताब्दी टाइम्स - यहां विचारों की गहराई, निष्पक्ष दृष्टिकोण और विश्वसनीय पत्रकारिता का मेल मिलता है। हम समाज, राजनीति, संस्कृति और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर सारगर्भित और संतुलित विचार रखते हैं।
Back to top button